दुद्धी सोनभद्र। आगामी दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व 2025 को भव्यता के साथ संपन्न कराने को लेकर गुरुवार अपराह्न को माँ काली जी मंदिर प्रांगण में माँ काली सेवा समिति की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के संरक्षक मंडल के वरिष्ठ सदस्य रमेश जायसवाल ने की। इस अवसर पर सुधीर अग्रहरि, हरिओम व आलोक गुरुजी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि पुरानी कार्यकारिणी में मामूली फेरबदल कर उसे ही पुनः बहाल कर दिया जाए। सर्वसम्मति से तय किया गया कि आगामी दुर्गा पूजा और दशहरे का आयोजन हर वर्ष की तरह इस बार भी पूरी श्रद्धा और भव्यता से किया जाएगा।
निर्धारित पदाधिकारियों में मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी डॉ. मिथलेश जायसवाल को सौंपी गई है। वरिष्ठ संरक्षक मंडल में प्रेमचंद आढ़ती, शंभू नाथ आढ़ती, वीरेंद्र कुमार अग्रहरि, प्रदीप कुमार जायसवाल, शिवकुमार जायसवाल, राजेंद्र श्रीवास्तव, सुरेंद्र अग्रहरि गुरुजी (पूर्व चेयरमैन डीसीएफ) शामिल होंगे।
संरक्षक मंडल में राजेश अग्रहरि आढ़ती, रूपेश कुमार गोल्डन, अखिलेश कुमार पिंटू, अरुण कुमार मद्धेशिया, निरंजन कुमार, राजेश सिंह अग्रहरि, रमेश जायसवाल, सुरेश जायसवाल, पंकज अग्रहरि ( बुल्लू), राजकुमार जायसवाल, सुधीर अग्रहरि, अनूप कुमार, आनंद केशरी, रजनीश (बबलू) शामिल किए गए।
कार्यकारिणी में अध्यक्ष की भूमिका पूर्व की भांति प्रखर व्याहुत निभाएंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विवेक अग्रहरि (मिट्ठू), जबकि उपाध्यक्ष पद पर भोलू जायसवाल, सृजन अग्रहरि, दीपक गुप्ता, राकेश अग्रहरि (एड) व पंकज व्याहुत मनोनीत किए गए।
महामंत्री पद की जिम्मेदारी विकास कुमार (राकेश) और राकेश अग्रहरि (बंटी) संयुक्त रूप से निभाएंगे। जबकि मंत्री पद पर राहुल अग्रहरि एवं राहुल जायसवाल रहेंगे।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने कहा कि इस बार दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व को और भी आकर्षक व भव्य रूप में मनाया जाएगा।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह