सहारनपुर
फदपुरी कालोनी में एक युवक का गोली लगा शव मिलने से फैली सनसनी
नकुड कोतवाली अंतर्गत फदपुरी में स्थित विहार कालोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगा शव मिलने से फैली सनसनी सूचना मिलते ही एस एस आई प्रदीप कुमार चीमा और फदपुरी चौकी प्रभारी रोबिन राठी घटनास्थल पर पहुंचे एस एस आई प्रदीप चीमा बताया कि फदपुरी एक कॉलोनी में गोली लगा शव मिला है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय युवक रिजवान, पुत्र गुलजार निवासी ग्राम सुभरी, थाना नांगल के रूप में हुई है। पुलिस शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और मामले की तह तक जाने के लिए परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़