किशोर कुमार दुर्ग छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
छत्तीसगढ़ सारंगढ़ पुलिस ने पकड़ा 91 किलो गांजा, महिला समेत 5 गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ सारंगढ़ की सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के एक बड़े मामले में पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 91 किलो 320 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 9 लाख रुपये है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर की गई, जिसमें उन्होंने जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब और अवैध मादक पदार्थों में लिप्त व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई करने कहा था।
पुलिस को जानकारी मिली कि बरमकेला की ओर से दो वाहन – एक महिंद्रा XUV (क्रमांक OD 02A1444) और एक कंटेनर वाहन (क्रमांक HR 46E2249) – गांजा लेकर आ रहे हैं।
पुलिस ने बाइपास रोड, ग्राम दानसरा के पास वाहनों की जाँच शुरू की। जब पुलिस ने इन वाहनों को रोकने की कोशिश की, तो वे नहीं रुके। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया और ग्राम नंदेली बाइपास रोड पर एमआरएम राइस मिल के पास घेराबंदी कर उन्हें रोका। वाहनों में कुल पाँच लोग सवार थे।
पुलिस ने वाहनों की तलाशी ली और 29 पैकेटों में 91.320 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इसके अलावा, तस्करी में इस्तेमाल किए गए दोनों वाहन और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। जब्त की गई कुल संपत्ति का अनुमानित मूल्य 34 लाख 91 हजार रुपये है।