पत्रकारों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इंद्रपाल पांचाल
शामली
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की एक बैठक शहर के शुगर मिल में स्थित गेस्ट हाउस में जिला अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पांचाल की अध्यक्षता में व सुधीर चौधरी के संचालन में आयोजित की गई जिसमें सर्व समिति से वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कौशिक को शामली तहसील अध्यक्ष वह रविंद्र शर्मा को तहसील महासचिव पद पर शामली जिला अध्यक्ष द्वारा घोषणा की गई। उक्त घोषणा से पत्रकारों में हर्ष की लहर दौड़ गई वहां उपस्थित पत्रकारों ने शामली तहसील अध्यक्ष अरविंद कौशिक को बधाई दी और शामली जिला अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया बैठक मे जनपद के ग्रामीण क्षेत्र एवं कस्बों के पत्रकारों पहुँचे। बैठक मे पत्रकारों के हितों एवं सुरक्षा सहित अन्य मुद्दों पर वार्ता की गई। जिला अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पांचाल ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश हमेशा पत्रकारों के हितों एवं सुरक्षा की बात करती है और सभी पत्रकारों को एक समान लेकर चलने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को एक जुट होकर कार्य करना चाहिए साथ ही पत्रकारों के जीवन बीमे कराए जाने चाहिए, जो कि ईश्वर ना करें कुछ उन्होंने के बाद बीमे की राशि पत्रकार के परिजनों को सहायता के रूप में मिल सके जो उनके काम आ सके। वही जिला मंत्री सुधीर चौधरी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हमेशा पत्रकारों के साथ खड़ा है,सभी पत्रकारों को एक जुट होकर कार्य करना चाहिए और अपनी कलम से समाज को न्याय दिलाना चाहिए साथ ही सच को जनता तक पहुंचना चाहिए। बैठक के दौरान अन्य तहसीलों पर कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से महबूब अली,अनुज ऐरन,सन्नी गर्ग तहसील अध्यक्ष कैराना,महराब चौधरी,आशीष सैनी प्रचार मंत्री कैराना,अंकित जैन,प्रणीत बत्रा,राकेश गुप्ता,नवीन कुमार जैन,रणवीर सैनी,आदेश शर्मा,कन्हैया सैनी,मनजीत सिंह,सोनू शर्मा,पंकज सैनी आदि उपस्थित रहे।
सूरज कौशिक जिला प्रभारी शामली
INDIAN TV NEWS