नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
हजारीबाग को मिली ऐतिहासिक पहचान, संजय सिंह स्टेडियम में होगा बीसीसीआई का मैच
हजारीबाग: खेल जगत के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है, जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने औपचारिक रूप से संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम को मान्यता दे दी है। इस घोषणा के साथ ही, झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) ने हजारीबाग को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
सांसद मनीष जायसवाल ने इस खबर को हजारीबागवासियों के लिए गर्व का अवसर बताया। उन्होंने कहा कि हजारीबाग अब राष्ट्रीय क्रिकेट मानचित्र पर आ गया है, जिससे यहां के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और नए अवसर खुलेंगे।
जेएससीए द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आगामी बीसीसीआई घरेलू कूच बिहार ट्रॉफी 2025–26 का एक महत्वपूर्ण मैच हजारीबाग में आयोजित होगा।
मैच का विवरण:
मैच: झारखंड बनाम केरल
तारीख: 8 से 11 दिसंबर 2025
स्थान: संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम, हजारीबाग जेएससीए ने हमेशा उच्च स्तरीय खेल सुविधाओं और प्रोटोकॉल का पालन किया है, और इसी विश्वास के आधार पर हजारीबाग को यह ऐतिहासिक जिम्मेदारी दी गई है। सांसद ने विश्वास जताया कि हजारीबागवासियों के सहयोग से यह आयोजन निश्चित ही सफल होगा। अब हजारीबाग के क्रिकेट प्रेमी अपने शहर में ही राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को खेलते देख सकेंगे, जो उनके लिए एक बड़ा अनुभव होगा।