उरई(जालौन):
टेबलेट पाकर खिले छात्रों के चेहरे:
टेक्नोलॉजी से जुड़ेगा ग्रामीण जिला पंचायत सदस्य- अतर सिंह पाल:
कदौरा विकास खंड के ग्राम अकबरपुर इटौरा स्थित कर्मयोग महाविद्यालय में शनिवार को टेबलेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा एवं जिला पंचायत सदस्य अकबरपुर इटौरा अतर सिंह पाल ने बी.एस.सी. के 69 छात्रों को टेबलेट वितरित किए। टेबलेट पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए अतर सिंह पाल ने कहा कि “शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो जितना पिएगा उतना दहाड़ेगा।” उन्होंने कहा कि आप सब देश के भविष्य हैं। माता-पिता और गुरुजनों का नाम रोशन करने के लिए मन लगाकर पढ़ाई करें। उन्होंने आगे कहा कि टेबलेट रूपी मिनी कंप्यूटर का सही उपयोग कर आप आधुनिक युग में आगे बढ़ने के सुनहरे अवसर प्राप्त कर सकते हैं। यह तकनीक आपके लिए सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगी। कार्यक्रम में विशेष रूप से समीर अकेला (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बसपा), दिलीप कुमार (सैक्टर अध्यक्ष कुरहना), श्याम सुंदर कुशवाहा, अनुपम कुमार (उपप्राचार्य), रवि कुमार(अध्यापक), मानवेंद्र यादव (अध्यापक), मुलायम सिंह यादव (अध्यापक), आरिफ मुहम्मद सहित कर्मयोग महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं क्षेत्र के सम्मानित लोग मौजूद रहे।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश