उरई(जालौन):
उरई कालपी बस स्टैंड पर उपद्रव के आरोपियों पर प्रशासन ने की सख्त बुलडोजर कारवाई:
आरोपियों के फार्म हाउस व अवैध भवनों को किया ध्वस्त:
ओडीए एवं नगर पालिका की संयुक्त कार्रवाई में कालपी स्टैंड विवाद के मुख्य आरोपियों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार के निर्देश पर उरई विकास प्राधिकरण एवं नगर पालिका ने आरोपियों के अवैध मकानों को ध्वस्त कर कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वालों को कड़ा संदेश दिया कि किसी भी प्रकार का अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हालांकि आरोपी अभी फरार है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगातार तलाश कर रही हैं। आरोपियों के फार्म हाउस व अवैध भवनों को ध्वस्त कर प्रशासन ने कड़ा संदेश दिया है कि अपराधियों को किसी भी कीमत में बक्शा नहीं जाएगा। जिलाधिकारी के आदेश पर उरई विकास प्राधिकरण तथा नगर पालिका उरई ने संयुक्त रूप से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की है। मुख्य आरोपियों के मकान को ध्वस्त किया गया क्योंकि मकान के मानचित्र उरई विकास प्राधिकरण से स्वीकृत नहीं थे इसके अलावा नुज़ूल की भूमि का कुछ हिस्सा मकान के अंदर आ रहा था।जिसके चलते लगातार दूसरे दिन भी उपद्रवियों की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर से भवनों को जमींदोज किया गया। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए भारी पुलिस बल मौजूद रहा। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा, सीओ सिटी अर्चना सिंह, ओडीए के सचिव और नगर पालिका के अधिकारी शामिल थे।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश