31 अगस्त 2025 | अशोकनगर
जहाँ एक ओर रविवार का दिन लोगों के लिए फुर्सत और विश्राम का होता है, वहीं दूसरी ओर ग्वालियर संभाग के अंतर्गत जिला अशोकनगर की तहसील मुंगावली में श्री ऋषभदेव दिगंबर जैन धर्मशाला नामक स्थान पर रविवार को संत रामपाल जी महाराज जी के सानिध्य में एक दिवसीय सत्संग समारोह का आयोजन संत जी के शिष्यों द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और आध्यात्मिक ज्ञान से लाभान्वित हुए।
संत रामपाल जी महाराज जी ने अपने सत्संग प्रवचनो द्वारा बताया कि पुण्य आत्माओं सौभाग्य आपका जो ऐसे समय में आपको मनुष्य जीवन प्राप्त है आप जी अभी आध्यात्मिक मार्ग से परिचित नहीं है आपके शुभ संस्कार आपको यहां लाए हैं अब आप इस ज्ञान से धीरे-धीरे परिचित हो जाओगे और खोए हुए समय को बहुत पछताओगे। हम तीर्थ स्थलों पर जाकर अपनी आत्मा को संतोष बिठाते थे कि हमने माथा टेक लिया प्रसाद बांट दिया और नाम ले लिया गुरुजी से हमारा कल्याण हो ही जाएगा ,ऐसा नहीं था। यहां आने पर आपको सबसे पहले आध्यात्मिक ज्ञान से परिपूर्ण कराया जाता है इसके साथ-साथ आप पर आने वाले सभी संकटों का निवारण परमात्मा करेगा क्योंकि आप सभी उस कबीर परमात्मा के बच्चे हो।
संत जी ने अपने सत्संग में बताया कि 84 लाख योनियों में भटकने के बाद आत्मा को यह मनुष्य शरीर प्राप्त होता है। मनुष्य जीवन उसी का सफल है जो तत्वदर्शी संत से नाम दीक्षा लेकर शास्त्रों के अनुकूल भक्ति साधना करें।
सत्संग सुनने आए श्रद्धालुओं ने बताया कि उनकों सत्संग में आकर बहुत ही अच्छा अनुभव हुआ । यहां की व्यवस्था , अनुशासन और भक्तों का सेवाभाव देखने ओर सीखने लायक है।
जिला गुना से व्यूरो चिफ गोलू सेन की रिपोर्ट