सचिन आला रे आला के लगे नारे
महेश्वर।रविवार को अपने निजी प्रवास पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर पवित्र और पर्यटन नगरी महेश्वर पहुंचे । सचिन अपने परिवार के साथ दो दिवसीय इस प्रवास के दौरान राजवाड़ा महेश्वर स्थित अहिल्या फोर्ट हेरीटेज होटल में रुके हैं वह यहां प्राचीन किला घाट और लोक माता देवी अहिल्याबाई होलकर की विरासत से रूबरू होंगे। रविवार वे किला परिसर स्थित होटल में विश्राम करेंगे। सचिन तेंदुलकर के इस आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी की गई थी। महेश्वर पुलिस फॉलोअप के साथ सचिन को लेकर किला परिसर लेकर पहुंची जहां पर नगर के क्रिकेट प्रेमियों और होटल स्टाफ ने उनका स्वागत किया वह सहज रूप से सभी से मिले और सभी का अभिवादन स्वीकार किया। सचिन तेंदुलकर के नगर आगमन को लेकर उनके फैंस की भीड़ जमा हो गई। देवी श्री अहिल्या क्रिकेट क्लब के सदस्यो द्वारा पत्र सौंपकर मिलने का आग्रह किया । प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 सदस्यीय दल जिसमें परिजन और मित्रजन शामिल है महेश्वर घूमने के लिए पहुंचे हैं। शाम को सचिन तेंदुलकर ने सह परिवार देवी अहिल्याबाई होल्कर की राजगादी के दर्शन किए जहां से अहिल्याबाई होल्कर अपना शासन चलती थी भगवान, अहिलेश्वर मंदिर में दर्शन कर किला घाट को निहार एवं नौका विहार किया एवं अपने फैंस से रूबरू होकर वार्तालाप कर सभी का अभिवादन भी कियाआपको बता दे कि क्रिकेट के इस महानायक को अब तक कई सम्मानों से सम्मानित किया है जिसमें प्रमुख रूप से भारत रत्न,पद्मश्री, पद्म भूषण,अर्जुन पुरस्कार, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, महाराष्ट्र भूषण सहित कई उपलब्धियां शामिल है। इस दौरान एसडीओपी श्वेता शुक्ला, थाना प्रभारी जगदीश गोयल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी सुरक्षा के लिहाज से मौजूद थे।
INDIN TV NEWS खरगोन जिला से राजा गोखले ब्यूरो चीफ की खास रिपोर्ट