डीआईजी सहारनपुर ने जनसुनवाई में सुनीं जनता की समस्याएँ
शिकायतों के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : डीआईजी
सहारनपुर। शासन के आदेशों के क्रम में सोमवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र श्री अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में परिक्षेत्र कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
जनसुनवाई के दौरान डीआईजी ने आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से किया जाए और शिकायतकर्ता को उसकी प्रगति से अवगत कराया जाए।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़