फतेहगंज पश्चिमी पुलिस द्वारा दो वारंटी गिरफ्तार
फतेहगंज पश्चिमी। थाना पुलिस टीम द्वारा सोमवार को दो वारंटी को गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत फतेहगंज पश्चिमी थाना टीम के द्वारा दो वारंटियों को सोमवार सुबह गिरफ्तार किया गया। वारंटी छोटू उर्फ अरुण मो. साहुकारा कस्बा फतेहगंज पश्चिमी व शहीद अहमद गांव अगरास निवासी हैं। जानकारी देते फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि उक्त दोनों अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। माननीय न्यायालय से दोनों के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। जिसके आधार पर सोमवार सुबह छापेमारी के दौरान दोनों को गिरफ्तार किया गया है।
प्रवन पाण्डेय
ITN National
जिला संवाददाता बरेली