पांच दिवसीय गणेशोत्सव संपन्न , निकाली गई शोभायात्रा
फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। कस्बे में गणेश महोत्सव के मौके पर पिछले पांच दिन पहले स्थापित, गणपति बप्पा को गाजे बाजे के साथ विसर्जन शोभायात्रा के बाद रविवार को मीरापुर घाट पर रामगंगा में विसर्जित कर दिए।
जानकारी के मुताबिक गणेश महोत्सव के मौके पर कस्बा के माली मोहल्ले चौक पर गणेश प्रतिमा को स्थापित किया गया था। पांच दिन चले भजन-कीर्तन पूजा-पाठ के बाद रविवार को हलुवा का प्रसाद बांटकर गणपति बप्पा को सिंहासन पर विराजमान करके समूचे कस्बा में डीजे, ढोल- बाजे के साथ विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। जिसमे गणपति बप्पा के भक्तों ने खूब पटाखे दागे। डीजे की धुन पर भक्तगण खूब झूमे। शोभायात्रा कस्बा में घूमने के बाद गांव रहपुरा जागीर,खिलचीपुर होते हुए गांव मीरापुर घाट पहुंची। सभी श्रद्धालुओं ने रंग गुलाल उड़ाकर, जयघोष के साथ नाव पर गणपति बप्पा को बिराजमान करके बीच गंगा की धार में विसर्जित कर दिया। इस दौरान आचार्य प्रवन पांडेय, सुबोध कुमार,दिलीप मराठा,ऋतिक भारद्वाज,सचिन गुप्ता, भाजपा नेता राम गुप्ता , हिमांशु भारद्वाज,तुषार भारद्वाज,आकाश गंगवार,देव सिंह,अंकेश माली,निखिल भारद्वाज, कुनाल कश्यप, तनिश गुप्ता,कुश कश्यप,शुभ भारद्वाज, यश गुप्ता,शनि गुप्ता आदि मौजूद रहे।
प्रवन पाण्डेय
ITN National
जिला संवाददाता बरेली