निचलौल: किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात
निचलौल (महराजगंज), 1 सितंबर: 2025
नगर पंचायत निचलौल के ओवरी मोहल्ले में गुरुवार शाम करीब 4 बजे एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया है।
किशोरी की आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, घटना से इलाके में शोक का माहौल व्याप्त है।
रवि प्रताप सिंह (ब्यूरो चीफ महराजगंज)