उरई(जालौन):
उरई कालपी बस स्टैंड उपद्रव घटनाओं की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश:
एडीएम संजय कुमार देंगे दो माह में रिपोर्ट:
उरई में हाल के दिनों में हुई तीन बड़ी घटनाओं युवती का वीडियो बनाने पर बवाल, बस स्टैंड पर मारपीट होती रही, और पास से निकल गई पीआरवी और बस में सवारी बैठाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, उपद्रव के बाद दो बाइकें फूंकी, इस घटना पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने गंभीर रुख अपनाया है। उन्होंने घटनाओं की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि उपद्रवियों द्वारा की गई घटना और उन्हें सांप्रदायिक रंग देने की कोशिशों की तह तक जाना जरूरी है। इसके लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि./रा.) संजय कुमार को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि घटना के हर पहलू की गहन जांच कर दो माह के भीतर आख्या प्रस्तुत करें, ताकि तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सके।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश