ज्ञात हो कि दिनांक 31.08.2025 को वादी जितेंद्र कुमार पुत्र ब्रजपाल सिंह निवासी ग्राम धनैना थाना गढीपुख्ता जनपद शामली को सूचना प्राप्त हुई कि थाना आदर्शमंडी क्षेत्रान्तर्गत उसके बड़े भाई अजेन्द्र सिंह उर्फ पप्पू मृत अवस्था में वी0वी0 डिग्री कालेज के पास वाले रास्ते पर शव पड़े होने की आशंका जताई गयी थी । सूचना पर तत्काल थाना आदर्शमंडी पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर शव को बाद पंचायतनामा कार्यवाही के पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया तथा वादी जितेन्द्र उपरोक्त द्वारा थाना आदर्शमंडी पर दी गई तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी कर घटना का अनावरण किये जाने हेतु निर्देश निर्गत किये गये थे ।
इसी क्रम में आज दिनांक 01.09.2024 को पुलिस अधीक्षक शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के आदेशानुसार चलाये जा रहे गिरफ्तारी वांछित/वारन्टी, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना आदर्शमंडी पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम धनैना निवासी व्यक्ति की मृत्यु की घटना में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है । अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ई रिक्शा व मोबाइल फोन बरामद किया गया है तथा निशादेही पर मृतक की स्कूटी धीमानपुरा शराब की दुकान से बरामद किया गया है । थाना आदर्शमंडी पर गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का उद्देश्यः-* अभियुक्त समीर ने पूछताछ में बताया कि वह दिनांक 31.08.2025 को ई-रिक्शा चलाने के लिए शामली गया था । समय करीब साढ़े दस बजे वह ई-रिक्शा लेकर शिव चौक की ओर से आ रहा था तो धीमानपुरा फाटक से पहले देशी शराब के ठेके के सामने एक व्यक्ति ने मेरे रिक्शे को रुकवाकर एक शराबी को मेरी रिक्शा में बैठाया था और उसको कोतवाली के पास छोड़ने के लिए कहा लेकिन वह बहुत ज्यादा शराब के नशे में था । कुछ बोल नहीं पा रहा था । वह काफी देर तक ई रिक्शा में बैठकर इधर उधर घूमता रहा । ज्यादा नशे में होने के कारण उस व्यक्ति को ब्रिगेडियर इण्टर कालेज के पास डालकर उसका मोबाइल लेकर चला गया था ।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त
1.समीर पुत्र बबलू निवासी ग्राम सिक्का थाना आदर्श मण्डी जनपद शामली ।
बरामदगी का विवरण
1.घटना मे प्रयुक्त ई रिक्शा रजि न0- UP19T 9327 ।
2.मृतक अजेन्द्र का मोबाइल फोन सैमसंग कम्पनी बरामद ।
3.अभियुक्त समीर की निशादेही पर शराब की दुकान से मृतक अजेन्द्र की स्कूटी TVS जूपिटर नं0 DL5SAN 0148 ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.प्र0नि0 राजेन्द्र गिरि थाना आदर्शमंडी जनपद शामली ।
2.व0उ0नि0 संदीप कुमार थाना आदर्शमंडी जनपद शामली ।
3.उ0नि0 श्लोकेश कुमार थाना आदर्शमंडी जनपद शामली ।
4.है0का0 विकास चपराणा थाना आदर्शमंडी जनपद शामली ।
5.का0 योगेश शर्मा थाना आदर्शमंडी जनपद शामली ।
इंडियन टीवी न्यूज़ सूरज कौशिक जिला प्रभारी शामली