लोकेशन टीकमगढ़
जिला ब्यूरो
महेंद्रकुमार दुबे बॉबी
जतारा के शिवम् चौबे मामले में एस०आई०टी० की मांग, 15 दिन का अल्टीमेटम,
सर्व समाज ने निकाला पैदल मार्च।
टीकमगढ़
जिले के जतारा में आज शिवम् चौबे मामले को लेकर नगर के लोगों में काफी आक्रोश देखा गया है।
आज मंगलवार सुबह 12 बजे जतारा नगर के मानस मंच पर सर्व समाज ने एकत्रित होकर पहले मृतक स्व० शिवम् चौबे को श्रद्धांजलि अर्पित की उसके बाद शांतिपूर्वक नारेबाजी करते हुए नगर के प्रमुख चौराहों से गुजरते हुए अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (SDOP – CO) के दफ्तर पहुंचे जहां SDOP को पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के नाम SIT जांच हेतु ज्ञापन दिया गया, वही परिजनों और समस्त सर्व समाज द्वारा 15 दिन का अल्टीमेटम भी दिया गया और बोले अल्टीमेटम के पूर्व अगर आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जाते है। तो जिला स्तर पर समस्त जिले वासियों के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।
साथ ही ज्ञापन में मुख्यमंत्री मप्र मोहन यादव, गृहमंत्री, और केंद्रीय मंत्री टीकमगढ़ सांसद वीरेंद्र खटीक एवं जतारा विधायक हरिशंकर खटीक से इस पूरे मामले में SIT जांच कराए जाने के संबंध में अपील भी की गई।
आजके इस मार्च में सर्व समाज सहित बीजेपी – कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों समेत तमाम गणमान्य लोग शामिल रहे।
यह था मामला
29 अगस्त की शाम 6 बजे से मृतक शिवम् चौबे जतारा से लापता हो गया था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों द्वारा जतारा थाना में दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद 30 अगस्त को सुबह करीब 11 बजे झांसी उप्र के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरेचा बांध पर शिवम् की मोटरसाइकिल बैग और तोलिया मौके से मऊरानीपुर पुलिस ने बरामद की थी। इस पूरे मामले में मऊरानीपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर शिवम् की तलाश करने में जुट गई थी।
लेकिन पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा था, उसके अगले दिन 31 अगस्त को पुलिस कुछ करती उससे पहले ही एक मछुआरे ने वहां कुछ ऐसा देखा जिसकी पुलिस को आशंका थी।
31 अगस्त की सुबह मऊरानीपुर- टीकमगढ़ सड़क किनारे कुरेचा बांध पर शिवम् की लाश बरामद होती है। शव को मऊरानीपुर पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज देती है।
जांच- पोस्टमार्टम में देरी, परिजन का जाम।
पोस्टमार्टम में देरी होने के कारण और हत्या के आरोप लगाते हुए मृतक के परिवार जनों ने मऊरानीपुर- टीकमगढ़ बाईपास पर बने पोस्टमार्टम घर के बाहर सड़क पर जाम भी लगाया था, जिसकी खबरें भी समाचारों पर चलीं थी।
परिजनों का आरोप शिवम् की हुई हत्या।
30 अगस्त को जब शिवम् की मोटरसाइकिल मिली थी तभी से लगातार परिजनों के ये आरोप है कि शिवम् की हत्या हुई है, वहीं शिवम् की चचेरी बहन का यह भी आरोप है कि दोनों थानों की पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है। अब इस पूरे मामले को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर निगाहें टिकी हुई है, रिपोर्ट आने पर यह स्पष्ट हो जाएगा कि हत्या है या कुछ ओर।