अनिल कुमार सिंह ब्यूरो चीफ
इंडियन टीवी न्यूज़ मैनपुरी उत्तर प्रदेश
मैनपुरी 2 सितंबर मैनपुरी शहर कोतवाली क्षेत्र के खरपरी नगला गहियर जाने वाली पटरी पर 11 अगस्त को मिली 52 वर्षीय महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है l
महिला की पहचान फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र के जिठऑली गांव की रानी( 52) के रूप में हुई हैl इस मर्डर का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी अरुण राजपूत(35) को गिरफ्तार किया है जिसने महिला की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि वह उससे शादी करने और दिए गए पैसे वापस मांगने का दबाव बना रही थी/ पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाह की नेतृत्व में गठित टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद इस मामले का पर्दाफाश किया हैl
गिरफ्तार किये गए आरोपी अरुण राजपूत ने पुलिस को बताया कि उसकी रानी से दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी l रानी अपनी तस्वीरों को फिल्टर करके अपलोड करती थी, जिससे उसकी उम्र का पता नहीं चल पाता था l तस्वीरों को देखकर अरुण ने सोचा कि वह जवान हैl
धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया और रानी ने अरुण को आर्थिक मदद के रूप में लगभग डेढ़ लाख रुपए भी दिएी जब दोनों पहली बार आमने-सामने मिले, तब अरुण को रानी की असली उम्र का पता चला रानी अपने से आधी उम्र के अरुण के साथ शादी करना चाहती थी l
बताया जाता है की रानी के तीन बच्चे और उनके पति भी जीवित है I शादी के दबाव और पैसों की वापसी की मांग से परेशान होकर अरुण ने रानी को मैनपुरी बुलायाl यहां उसने रानी की चुनरी से ही गला घोट कर उसकी निर्मम हत्या कर दीl पुलिस ने आरोपी अरुण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैl
यह पूरी घटना सोशल मीडिया के दुरुपयोग और उसके खतरनाक नतीजे को दिखाती है, जहां फिल्टर का इस्तेमाल कर लोग अपनी असली पहचान छुपाते हैं जिससे इस तरह के गंभीर अपराध हो सकते हैं