इंडियन टीवी न्यूज़ जिला रिपोर्टरनरेश जाटव कैलादेवी,करौली
राजस्थान में करौली जिला के करणपुर क्षेत्र की दुर्गम घाटी में सड़क धंसनेऔर पहाड़ से पत्थर चट्टानें गिरने से आने जाने का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया और बीती रात की बारिश ने स्थिति ज्यादा खराब कर दी है। जिससे घाटी का मोड़ धंसने से दोपहिया वाहनों का निकलना असंभव हो गया है। एवं पैदल चलना भी खतरनाक है। और गुमानो माता मंदिर के दर्शन करने आए श्रद्धारालु और पदयात्री वापसी आने पर घाटी में फंसे हुए नजर आए और अपने बहन बड़ी मुश्किल से यात्रियों ने निकाले वं सड़क पर जाम और चट्टानों के कारण कई लोगों को वहीं रुकना पड़ा है तथा स्थानीय निवासियों केअनुसार यह समस्या पिशछले दस दिनों से जारी है। क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित हुई है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और खाद्य सामग्री की कमी से बाजारों में संकट बढ़ रहा है। लोग वैकल्पिक साधनों से काम चला रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है और स्थानीय लोगों ने सड़क मरम्मत और मलबा हटाने की मांग की है। इससे यातायात बहाल हो सकेगा और लोगों को राहत मिलेगी।