बांदा जिले के आगामी बाराबफात एवं गणेश चतुर्थी,
नवरात्रि व अन्य त्यौहारों को शान्तिपूर्वक एवं कुशलता से सम्पन्न कराये जाने हेतु जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक में बांदा जिलाधिकारी श्रीमती जे० रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में दिये निर्देश कि परम्परागत ढंग से त्यौहार मनाये जायें। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई की व्यवस्था हेतु अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिये। जुलूस वाले मार्ग को सम्बन्धित अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण किये जाने तथा आवश्यक सड़क मरम्मत, विद्युत तारों को ठीक करने तथा मार्गों में प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। जल संस्थान एवं जल निगम को जलापूर्ति एवं पानी के टैंकरों की व्यवस्था कराये जाने, त्यौहारों में डीजे तेज आवाज के साथ संचालित न किये जाने हेतु निर्देशित किया। एम्बुलेन्स एवं फायर बिग्रेड की भी आवश्यकतानुसार व्यवस्था रखने के निर्देश दिये।
रिपोर्ट–ताहिर अली बांदा से