चोरों ने चोरी की घटना को दिया, अंजाम पुलिस जांच में जुटी।
खबर जनपद बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कोर्रम गांव में चोरों ने एक मकान को बनाया अपना निशाना, जिसमें लाखों की जेवरात व हजारों रुपए ले गए,वहीं पीड़ित महिला ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही किए जाने की मांग किया है।
रविवार व सोमवार की मध्य रात्रि कोर्रम गांव निवासी फूला देवी पत्नी विनोद कुमार के मकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसमें संदूक में रखे लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात व पांच हजार रुपए चोर चोरी कर ले गए, सोमवार की दोपहर महिला फूला देवी ने बबेरू कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर चोरी की घटना की सूचना दिया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं पुलिस का कहना है की चोरी की घटना की जांच की जा रही है, बहुत ही जल्द इस चोरी की घटना सच्चाई का खुलासा किया जाएगा।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट