सहारनपुर पुलिस ने 20 थानो से 125 वारंटी यों को किया गिरफ्तार.
सहारनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक ही दिन में 125 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा, सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान वारंटी अभियुक्तों के ठिकानों पर दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस ने 125 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।”
ग्राफिक्स / थानावार गिरफ्तारी संख्या: गंगोह – 18,बेहट – 16, नकुड – 14, गागलहेड़ी – 11, कोतवाली देहात – 10, देवबंद – 07, फतेहपुर – 06, चिलकाना – 06, सरसावा – 05, बिहारीगढ़ – 04, नानौता – 04, मंडी – 03, सदर बाजार – 03, जनकपुरी – 03, नागल – 03, रामपुर मनिहारान – 03, महिला थाना – 03, कोतवाली नगर – 02, कुतुबशेर – 02, मिर्जापुर – 02 कुल गिरफ्तारियां: 125 हुयी. “पुलिस का कहना है कि वारंटियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।” एसपी ग्रामीणों सागर जैन ने बताया की ADG जॉन के. दिशा निर्देशन मे जनपद के 20 थानो से 125. वारंटी गिरफ्तार किये हे इनमे कुछ वारंटी ऐसे हे जो हत्या, गोकसी, लूट, जैसी घटनाओ को अंजाम दे चुके हे कुछ वारंटी को न्यायालय के आदेश के बाद गिरफ्तार किया गया है वह भी में शामिल है ऐसी कार्रवाई लगातार चलती रहेगी.
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़