ऐतिहासिक मेला गु घाल वर्ष 2025 के सांस्कृतिक कार्यक्रमो में आल इंडिया मुशायरा की जिम्मेदारी पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर को मिली 22 सितंबर को इस्लामिया इंटर कॉलेज बॉयज के मैदान पर सजेगी दुनिया के नामवर शायरों की महफिल,बोले मंसूर बदर अदब को जिंदा रखना उनका मकसद इंशाल्लाह यादगार होगा मुशायरा!
मेला गु घाल वर्ष 2025 के सांस्कृतिक कार्यक्रम” आल इंडिया मुशायरा” का कन्वीनर एक बार फिर से पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर को बनाया गया है पार्षद मंसूर बदर ने मेयर डॉक्टर अजय कुमार सिंह,नगर आयुक्त शिपू गिरि और मेला चेयरमैन नीरज शर्मा और पूरे बोर्ड का धन्यवाद करते हुए बताया है कि इंशाल्लाह इस्लामिया इंटर कॉलेज बॉयज के मैदान पर 22 सितम्बर की रात को पूरी दुनिया के जाने माने शायरों की महफिल लगेगी,जो विश्वास निगम ने उन पर जताया है उस पर वो इंशाल्लाह खरा उतरने की कोशिश करेंगे पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि पूरी दुनिया में अपनी ग़ज़लों/शेरों/गीत/नज़्म से लोहा मनवाने वाले शायर प्रोफेसर वसीम बरेलवी, नवाज़ देवबन्दी,शकील आज़मी,जौहर कानपुरी,हाशिम फिरोजाबादी,अल्ताफ ज़िया,मेह शर आफरीदी,नदीम शाद,काशिफ रज़ा,खुर्शीद हैदर,अल्तमश अब्बास ,नदीम फरुख,अमजद आतिश,मोहतरमा शबीना अदीब, मनिका दुबे और दिगर शायरात की मंजूरी मिल चुकी है इंशाल्लाह अदब की ऐसी महफिल जमेगी की सालों याद रखा जाएगा!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़