गणेश विसर्जन स्थल का तहसीलदार एवं सीएमओ ने किया निरीक्षण
कर्मचारियों को दिए दिशा निर्देश
पत्रकार राजेंद्र प्रसाद यादव
चिचोली:- गुरुवार को चिचोली तहसीलदार डाली रैकवार एवं सीएमओ सैय्यद आरिफ हुसैन ने नगरीय क्षेत्र से गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया एवं मौके पर मौजूद कर्मचारियों को व्यवस्था से संबंधित दिशा निर्देश दिए! जानकारी के मुताबिक तहसीलदार एवं सीएमओ ने चिचोली से 7 किलोमीटर दूर सिप्लाई डेम, एवं नगरीय क्षेत्र के निकट मंडाई घाट, कोढ़र घाट का निरीक्षण किया!
सीएमओ सैयद आरिफ हुसैन ने बताया कि, नगर में विराजित बड़ी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी सिपलाई डैम में किया जाएगा! इसके साथ ही नगरी क्षेत्र के दो स्थानों पर भी नागरिक गणेश विसर्जन करते हैं! तीनों विसर्जन स्थलों पर नगर परिषद के कर्मचारी को विसर्जन के दौरान पूरे समय तक मौजूद रहने के लिए नियुक्त किया गया है! साथ ही सिपलाई डैम पर गोताखोरों की व्यवस्था बनाई गई है! निरीक्षण के दौरान नगर परिषद एवं राजस्व विभाग का अमला मौजूद २हा!