शामली गांव बधैव : अंबेडकर पार्क पर अवैध कब्जा, मूर्ति को नुकसान पहुंचने का खतरा
Location — बधैव कन्नूखेड़ा शामली
शामली के गांव बधैव स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क इन दिनों अवैध कब्जे का शिकार हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांव के कुछ लोगों ने पार्क को खेल का मैदान बना लिया है और वहीं गाय-भैंस बांधकर कब्जा जमा लिया है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस कब्जे के कारण अंबेडकर जी की मूर्ति को नुकसान पहुंचने का भी खतरा बना हुआ है। साथ ही पार्क परिसर में बना शौचालय भी जर्जर और गंदगी से भरा पड़ा है, ओर यह शौचालय कभी भी गिर सकता है इसे किसी की जान माल की हानि हो सकती है जिससे आस-पास के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गांववासियों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध कब्जा तुरंत हटाया जाए और पार्क को उसकी मूल स्थिति में बहाल किया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां डॉ. अंबेडकर की स्मृति से प्रेरणा ले सकें।
👉 प्रशासनिक अधिकारियों से अपेक्षा है कि इस मामले में जल्द कार्रवाई की जाए और अंबेडकर पार्क को सुरक्षित व स्वच्छ बनाया जाए।
सूरज कौशिक जिलाप्रभारी शामली
INDIAN TV NEWS