नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
हजारीबाग
सांसद खेल महोत्सव-2025 के तहत 16वाँ नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का कटकमसांडी प्रखंड स्टेडियम में भव्य आगाज़ हुआ।
इस टूर्नामेंट में क्षेत्र की कुल 64 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन मैच बंझिया बनाम पबरा के बीच खेला गया, जिसे देखने के लिए खेलप्रेमियों की भारी भीड़ जुटी।
हजारीबाग सांसद मनीष जयसवाल ने समारोह का शुभारंभ मशाल प्रज्वलन, खिलाड़ियों से परिचय और किक-ऑफ कर किया गया। झूमर और छऊ नृत्य के साथ खिलाड़ियों के जोशपूर्ण मार्च पास्ट ने पूरे मैदान को उत्साह से भर दिया।
सांसद ने कहा कि नमो फुटबॉल टूर्नामेंट अब राज्य का सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट बन चुका है, जिसमें इस वर्ष लगभग 1500 टीमें और 22,500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य
ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना
युवाओं को नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना
खेल भावना और भाईचारे को मजबूत करना है।
विशेष रूप से उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह समेत सभी गणमान्य अतिथियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद, जिनके सहयोग से यह आयोजन और भी भव्य बन सका। हजारीबाग की धरती पर खेलों के इस महाकुंभ में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को मेरी शुभकामनाएँ। जीत से भी बड़ी चीज़ है खेल भावना और आपसी भाईचारा।