श्री कृष्णा राम लीला नाटक क्लब का कल शाम बेरी बाग स्तिथ एक धर्मशाला में विधिवत रूप से पूजा कर शुभारम्भ किया गया। पूजा में मुख्य यजमान पंजाबी समाज के भीष्मपितामह महेंद्र तनेजा रहे।
सहारनपुर: कल रात श्री कृष्णा रामलीला नाटक क्लब के शुभारंभ हेतु विधिवत रूप से पूजन किया गया जिसमें रामलीला के अध्यक्ष महेंद्र तनेजा सहित समिति के सभी सदस्यों ने उक्त पूजा के लिए किए गए संकल्प में भाग लिया और सभी ने होने वाली रामलीला मंचन के लिए अपनी भावनाओ को प्रदर्शित करते हुए समर्पित भाव से सहभागिता का आश्वासन दिया, यही नही सभी समिति के सदस्यों ने अध्यक्ष के नेतृत्व में आस्था रखते हुए तन मन धन से होने वाली रामलीला के लिए अपनी वचनबद्धता दोहराई। इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष महेंद्र तनेजा, महामन्त्री विक्की दुआ, व्यापार मंडल के अध्य्क्ष विवेक मनोचा, सुरेंद्र नागपाल, मनोज तनेजा, रथ सारथी डॉ पंकज खन्ना, भगीरथ, सजंय फुटेला, अरुण खन्ना, सुशील सूरी, अरुण राणा अधिवक्ता, रम्मी धवन, महेंद्र सचदेवा, ललित पोपली, साजन गंगा, संजय अरोड़ा, राहुल चानना, दीपक खेडा, सुधीर मिगलानी, अमित भसीन, सुरेश निझावन, शोभित मदान, सुमित मदान, सुरेश धवन, चंद्र अरोड़ा, पंजाबी समाज के अध्यक्ष पाली कालड़ा, कुलदीप धमीजा आदि उपस्तिथ रहे।
आलोक अग्रवाल
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़