गंगोह पुलिस की बड़ी कार्रवाई – स्कूल परिसर में अभिभावक से मारपीट करने वाला आरोपी प्रधानाध्यापक गिरफ्तार
सहारनपुर। थाना गंगोह पुलिस ने अभिभावक के साथ स्कूल परिसर में मारपीट और धमकी देने के मामले में आरोपी प्रधानाध्यापक पंकज सैनी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 01 सितम्बर 2025 की है, जब वादी हिफजुल करीम पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी मोहल्ला बहाउद्दीन, गंगोह ने लिखित तहरीर दी थी। इसमें प्रधानाध्यापक पंकज कुमार सैनी पुत्र पहल सिंह निवासी मोहल्ला मोहम्मद गौरी, कस्बा व थाना गंगोह पर अभिभावक और उसके पुत्र से मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी गंगोह के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक गंगोह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी पंकज सैनी को लखनौती चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस की चालानी कार्यवाही की गई। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण पंकज सैनी पुत्र पहल सिंह निवासी मोहल्ला मोहम्मद गौरी, कस्बा व थाना गंगोह, जिला सहारनपुर।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़