पुलिस साइबर टीम ने जागरूकता अभियान के तहत विद्यालय में बालिकाओं को किया जागरूक।
खबर जनपद बांदा के क्षेत्र बबेरू अंतर्गत
कैलाश पति इंटर कॉलेज बेर्रांव का है जहां पर आज दोपहर 12:00 बजे कोतवाली बबेरू पुलिस की साइबर टीम ने जाकर छात्र /छात्राओं को साइबर ठगी के शिकार से बचने के लिए एवं महिला सशक्तिकरण नारी मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान और सशक्तिकरण के लिए विस्तृत से जानकारी दी बालिकाओं में सुरक्षित माहौल और वातावरण आत्मविश्वास पैदा करना महिलाओं और बच्चियों से सीधे बात की विभिन्न सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी इसमें वूमेन पावर लाइन 1090, डायल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1998, और महिला हेल्प डेस्क जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के नंबर दिए इसके साथ ही उन्हें गुड टच, और बेड टच, के बारे में भी बताया ताकि वह किसी भी तरह से दुर्व्यवहार को पहचान सके अभियान में साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी साझा किया ताकि डिजिटल दुनिया में भी महिलाएं सुरक्षित रह सके साइबर ठगी के लिए उन्होंने जागरुक कर कहा की कोई भी मोबाइल से आपका आधार कार्ड, ओटीपी नंबर, आपके बैंक का पासवर्ड बैंक खाता मांगे तो उसे आप कतई ना दे आपको नाना प्रकार के प्रलोभन देंगे इससे आपको सतर्क रहना है पुलिस न केवल अपराधों पर लगाम लगा रही है बल्कि समाज में जागरूकता फैलाकर एक सुरक्षित और सशक्त वातावरण बनाने के लिए भी प्रतिबद्ध है उन्होंने यह भी बताया कि आज देहातों में सबसे ज्यादा झूठी अफवाह फैलाकर उन पर भय व्याप्त किया जा रहा है आप अफवाहों से बचें ड्रोन उड़ने की खबरें बिल्कुल निराधार हैं झूठी हैं अगर किसी प्रकार की कोई शिकायत हो तो तुरंत कोतवाली बबेरू पुलिस या 112 नंबर को तुरंत सूचित करें सावधान रहें सुरक्षित रहें,कार्यक्रम की जानकारी बबेरू कोतवाली एंटी रोमियो टीम की प्रभारी महिला उप निरीक्षक सुश्री निक्की सिंह पटेल, कंप्यूटर ऑपरेटर पवन कुमार साहू, महिला कांस्टेबल विकल पाल, कांस्टेबल सुशील कुमार, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र,विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्णावतार चतुर्वेदी, राजकरन सिंह पटेल ,रोहित पांडे ,विनय सिंह, सहित विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट