विनवठ गांव में पत्नी से झगड़ा करने के बाद पति ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम,
मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विनवठ गांव का है, जहां के रहने वाले विनोद सिंह उर्फ अंडू पुत्र शिवकुमार सिंह उम्र करीब 30 वर्ष यह शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि पत्नी से झगड़ा करने के बाद अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई तो देर रात पुलिस को सूचना दिया, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक मृतक विनोद सिंह की तीन माह पहले सविता के साथ शादी हुई थी, इस घटना को देखते हुए मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घटना को देखते हुए मृतक की मां कुसुम कली पत्नी सविता देवी सहित पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस के द्वारा इस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट