शासकीय कन्या खेल परिसर की बालिका करेगी राज्य स्तर पर प्रदर्शन
निवाली, (नवभारत)जनजातीय कार्य विभाग द्वारा विभागीय राज्य स्तरीय व्हॉलीबाल क्रिडा प्रतियोगिता दिनांक 06 सितंबर को नर्मदापुरम में आयोजित की गई जिसमें शा. कन्या खेल परिसर निवाली की 1 छात्रा शीतल चिंताराम का 14 वर्ष वर्ग में चयन शालेय राज्य क्रिड़ा प्रतियोगिता में हुआ है यह क्रिड़ा प्रतियोगिता दिनांक 8 से 11 सितंबर तक अम्बाह मुरैना में आयोजित की जा रही है छात्रा के चयन होने पर सहायक आयुक्त जे. एस. डामोर जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश मालवीय संस्था के प्राचार्य पी सी शर्मा एवं समस्त स्टाफ के द्वारा बधाई दी गई छात्रा का चयन व्यायाम शिक्षक संजय चौधरी एवं खेल शिक्षिका सरस्वती ठाकुर के मार्ग दर्शन में हुआ
लखन पंडित
निवाली
जिला बड़वानी