दुद्धी सोनभद्र।दुद्धी बार सभागार में आज सोमवार को भाजपा सोनभद्र जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता एडवोकेट के पुत्र रंजीत गुप्ता के असामयिक निधन पर शोकसभा आयोजित की गई।
अध्यक्ष प्रेमचंद यादव की अध्यक्षता में हुई इस सभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। शोकसभा का संचालन सचिव राकेश गुप्ता एडवोकेट ने किया।
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष रामपाल जौहरी, अधिवक्ता दिलीप पांडेय, पीयूष कुमार अग्रहरी, रामदुलारे, संजय कन्नौजिया, इंद्रेश सिंह, आशीष गुप्ता सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे और शोक संवेदनाएं प्रकट कीं।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह