दलजीत सिंह चौहान ब्यूरो चीफ Indian Tv News
गाजीपुर: अटवा मोड़ नोनहरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम रुकुंदीपुर निवासी भाजपा कार्यकर्ता सीताराम उपाध्याय की मौत हो गई।
आखिर में इस मौत का जिम्मेदार कौन है?
सूचना के अनुसार, बीते दिन नोनहरा थाना के बाहर भाजपा नेता राजेश राय बागी के नेतृत्व में दर्जनों लोग थाना परिसर में शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे थे, तभी अचानक से थाने की लाइट बंद हो गई और फिर अफरा तफरी मच गई।
कुछ समय बाद लोगों की चीखने की आवाज आने लगी।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है और बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज की गई और बहुत ही बुरी तरीके से पिटाई की गई।
यह घटना काफी निंदनीय है और बीजेपी सरकार के दामन में एक बड़ा दाग माना जाएगा क्योंकि धरना करना कोई अपराध की श्रेणी में नहीं आता है, बल्कि लोग इसे अपने अधिकार को पाने के लिए अपनाते है, तो फिर लाठी चार्ज क्यों किया गया और किसके आदेश पर किया गया।
यह अपने आप में बहुत ही बड़ा सवाल बना हुआ है।
इस घटना पर सरकार और प्रशासन द्वारा कौन सा कदम उठाया जाएगा।