व्यापारी सुरक्षा फोरम ने नए एसपी का किया स्वागत, सुझावों पर कार्रवाई का मिला आश्वासन
शामली। जनपद शामली में हाल ही में नियुक्त हुए पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र प्रताप सिंह का शुक्रवार को व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री प्रदीप रमेश विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष अमित कुमार गर्ग, नगर अध्यक्ष रितेश अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष अंकित गर्ग, सुभाष चंद्र शर्मा, संजय धीमान, सतीश कुमार एवं अमित जावला सहित प्रतिनिधि मंडल मौजूद रहा।
प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को पटका पहनाकर एवं बुके भेंटकर सम्मानित किया और व्यापारी वर्ग तथा आम नागरिकों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे रखे। प्रमुख सुझावों में –
1. नगर क्षेत्र के बीचों-बीच हेलमेट चेकिंग के बजाय शहर के प्रवेश बिंदुओं पर अभियान चलाने,
2. आम नागरिकों पर हो रहे अंधाधुंध चालानों पर अंकुश लगाने,
3. हरियाणा पुलिस द्वारा ज्वेलर्स को अनावश्यक रूप से परेशान करने पर रोक लगाने की मांग की गई।
इस अवसर पर एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने भरोसा दिलाया कि सभी बिंदुओं पर सकारात्मक व प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
जिला क्राईम रिपोर्ट—–तल्हा मिर्जा शामली
+917505343051