✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
एम.जी.एम. नर्सिंग कॉलेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय आत्महत्या निषेध दिवस
कटनी – आनंद संस्थान, कटनी के द्वारा एम.जी.एम. नर्सिंग कॉलेज, के विद्यार्थियों के बीच “अंतर्राष्ट्रीय आत्महत्या निषेध दिवस” का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य चित्रा प्रभात, विशिष्ट अतिथि जिला समन्वयक जन अभियान परिषद तेजसिंह केसवाल एवं नर्सिंग कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर प्रसिल्ला बी. थॉपिन एवं प्रियंका कोल मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में चित्रा प्रभात ने विद्यार्थियों को बताया कि हम किस तरह आत्महत्या के बढ़ते मामलों को कम कर सकते हैंl तेजसिंह केसवाल ने भी इस विषय पर अपने सारगर्भित विचार रखेंl वहीं आनंद संस्थान कटनी के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर अनिल कांबले ने आत्महत्या के कई कारणों में से एक असफलता को भी एक कारण बताते हुए विद्यार्थियों को बताया कि हम असफल होने पर उससे घबराएं नहीं बल्कि उसका सामना करते हुए एक सीख लेंl असफलता को चुनौती न मानकर हम उसे अवसर में कैसे बदले, इस पर विचार करें, जो व्यक्ति अपनी उम्मीद खोकर आत्महत्या की ओर अग्रसर हो रहा है, हम सभी उनकी उम्मीद बनें।
इसके अलावा एम.जी.एम. नर्सिंग कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर प्रसिल्ला बी.थॉपिन एवं प्रियंका कोल ने विद्यार्थियों को स्मार्ट टीवी पर पी.पी.टी. के माध्यम से आत्महत्या के रोकथाम के कई उपाय सुझाए। आनंदम सहयोगी मुकुंद मिश्रा द्वारा सफल मंच संचालन के साथ आभार प्रदर्शन के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया l