बैतूल: इलाज करने की जगह मरीज पर बरसे थप्पड़, बैतूल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बीएमओ डॉक्टर का शर्मनाक वीडियो वायरल, सरकारी अस्पताल की व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल।
जिला संवाददाता बैतूल एमपी
एंकर:- बैतूल जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के नाम पर मरीजों को दवा नहीं, बल्कि थप्पड़ परोसे जा रहे हैं। जी हां, मुलताई विधानसभा के पट्टन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कथित तौर पर केंद्र के बीएमओ डॉ. सतीश अत्रे इलाज कराने पहुंचे एक मरीज के साथ न केवल बदसलूकी करते हैं, बल्कि हाथापाई करते हुए थप्पड़ों की बरसात कर देते हैं।
सूत्रों के मुताबिक, यह वीडियो पुराना बताया जा रहा है, हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विस्तार न्ययूज वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता, लेकिन सवाल यह है कि अगर यह सच है तो आखिर जनता के लिए बने अस्पतालों में मरीजों का क्या हाल हो रहा है?
सरकारी तंत्र आम लोगों की मदद करने के बजाय उन पर हावी होता नज़र आ रहा है। इलाज के लिए पहुंचे मरीज के साथ डॉक्टर का इस तरह का व्यवहार न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े करता है, बल्कि आम आदमी का भरोसा भी तोड़ता है।
अब देखने वाली बात होगी कि इस वायरल वीडियो के बाद जिम्मेदार अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं। क्या बीएमओ पर कड़ी कार्रवाई होगी या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा?