✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
सेवा पखवाड़ा अभियान के साथ, प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाएगा विजयराघवगढ़ विधानसभा 17 सितम्बर से दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा कई चरणो मे करेगा आयोजन
शुभारंभ विधायक ने किया कहा देव तुल्य प्रधानमंत्री का जन्मदिन हम सभी भाजपा के लोग एतिहासिक रुप से मनाएगे
कटनी।।विजयराघवगढ़ भाजपा कार्यालय मे भाजपा पदाधिकारियों द्वारा विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की उपस्थिति मे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ आज किया गया इस औसर पर विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा देश का सर्वांगीण विकास एवं निरंतर ऊंबाईयों पर ले जाने वाले देवतुल्य यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र गोदी का जन्मदिवस 17 सितम्बर को है। सेवा परमो धर्मः को चरितार्थ करते हुए समाज के गरीब, शोषित एवं वंचित वर्गों के उत्थान हेतु अनेकों ऐतिहासिक कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे हैं। उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व अद्वितीय है। संजय पाठक ने कहा की प्रत्येक वर्ष विभिन्न प्रकार के सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाते हैं एवं उनको दीर्घायु एवं स्वच्च रहने की कामना करते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्त्व से प्रेरणा लेते हैं।माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्र सुरका को सुदृढ बनाने, भारत को आत्मनिर्भर बनाने, तकनीकी और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व हासिल करने, समाज के सभी वर्गों तक सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने एवं वोकल फॉर लोकल के मंत्र के साथ विकसित भारत के संकल्प को 2047 तक साकार करने का आहवान किया है, देशवासियों को प्रधानमंत्री जी के नेतृत्त्व पर गर्व है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष श्रीराम सोनी प्रभारी शांति यादव राजेश्वरी दुवे मनीष मिश्रा उदयराज सिंह चौहान हरिश दुवे संतोष केवट जयवंत सिंह चौहान हरिओम वर्मन भवानी राजा मिश्रा रंगलाल पटेल पीडी अवस्थी गोलू मिश्रा राजू त्रिपाठी अधिवक्ता राजा उर्मलीया नूर मोहम्मद सिद्धकी आश्चर्य तिवारी आदी सैकडों की संख्या मे जन समूह एकत्र रहा। इस दौरान विजयराघवगढ़ मंडल अध्यक्ष श्रीराम सोनी ने अपने उद्बोधन मे कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा 17 सितम्बर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस से लेकर 02 अक्तूबर गांधी जयंती तक देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। सेवा पखवाडा गतिविधियों पर जानकारी देते हुए बतलाया की विद्यालय, चिकित्सालय, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मंदिर, पार्क, समुद्री किनारों ऐतिहासिक स्थलों सहित सभी सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छत्ता करना है। इस अभियान में स्थानीय नगर निकायों, स्वयंसेवी संगठनों और एनजीओ के सहयोग से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण सभी कार्यकर्ता अपने बूथ पर वृक्षारोपण करे। अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान में जोड़ें।वृक्षारोपण कर नमो वन बनाना है । रक्तदान शिविर लगा कर रक्तदान कर मानवता की सेवा करना है। इस तरह से हम सब अपने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाएगे।
:शेरा मिश्रा: