उत्तर प्रदेश मुज़फ्फरनगर
भगवान पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन के लिए नेपाल गए भाजपा नेता सुनील तायल सहित 10 व्यापारी आज शाम सकुशल भारत वापिस लौट आए। सभी व्यापारी सुरक्षित अपने घर मुज़फ्फरनगर पहुंचे। घर वापसी पर परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी व्यापारियों का माला, पगड़ी और पटका पहनाकर स्वागत किया। साथ ही मंत्री ने भारत सरकार का आभार व्यक्त किया।
व्यापारियों ने मुज़फ्फरनगर स्थित शिव चोक पर भगवान शिव के दर्शन कर माथा टेका और भगवान का आशीर्वाद लिया। भाजपा नेता सुनील तायल ने बताया कि 7 तारीख को पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन के लिए नेपाल गए थे। वहां शुरुआत में हालात सामान्य थे, लेकिन शाम होते होते हिंसा भड़क और पथराव ,आगजनी की घटनाएं शुरू हो गईं। उन्होंने कहा, ऐसी भयावह स्थिति हमने पहली बार देखी। हमने अपनी जान बचाकर होटल में शरण ली।
सुनील तायल ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मंत्री जी लगातार हमारे संपर्क में रहे और हर संभव मदद की। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि देशवासियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
व्यापारियों ने अपनी सुरक्षित वापसी पर भगवान का बार-बार धन्यवाद किया। वहीं, परिवारजन भी बेहद खुश हैं। सभी के घरों में खुशी का माहौल है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़