तल्हेडी बुजुर्ग-गुरुवार को बाइक अनियंत्रित होने के कारण पेड़ से टकरा गई थी जिसमें बाइक सवार दो युवक घायल हो गए थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल काबिल की उपचार के दौरान मौत हो गई है जिसके कारण परिवार में मातम छाया हुआ है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार को तल्हेडी बुजुर्ग निवासी काबली पुत्र काला उम्र करीब 19 वर्ष व आयान पुत्र मज्जन की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी। जिसमें वह दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके पर मौजूद राहगीरों ने एंबुलेंस की सहायता से उन्हें उपचार के लिए नागल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया था।लेकिन गंभीर अवस्था के चलते घायलों के परिजनों द्वारा उन्हें मुजफ्फरनगर किसी प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान काबिल की स्थिति निरंतर बिगड़ती चली गई जिसके बाद चिकित्सकों द्वारा काबिल को मृत घोषित कर दिया गया। नौजवान युवक की मौत की खबर सुनते ही समूचे गांव में मातम पसर गया जबकि परिजनों पर जवान बेटे की मौत से गमों का पहाड़ टूट पड़ा है जिसके कारण परिवार में दुख का माहौल छाया हुआ है। शुक्रवार को परिजनों द्वारा गमगीन माहौल में मृतक काबिल का अन्तिम संस्कार कराया गया है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़