आगरा से ब्यूरो चीफ लक्ष्मण चाहर की रिपोर्ट
किसानों की बर्बाद हुई फसलों का क्षति आंकलन कर दिया जाय मुआवजे
सांसद राजकुमार चाहर ने एस डी एम किरावली, सहित संबंधित अधिकारियों के साथ बाड़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया किसानों से जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की मदद में कोताई न बरतें सरकार प्रभावित किसानों की मदद करने को तैयार हैं लेकिन अधिकारी भी सहयोग करें क्योंकि किसानों को मुआवजा धनराशि आपकी जेब से नहीं सरकार से मिलेगी, सासंद राजकुमार चाहर को अपने बीच देखकर किसानों ने कई समस्या बताई सांसद ने कहा कि किसानों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने किसान प्रतिनिधिमंडल के साथ सामरा, नगला शोभनाथ सहित वाड प्रभावित क्षेत्र का द्वारा किया और प्रशासन से मांग की कि किसानों की फसलों में हुए नुकसान का सही क्षति आंकलन कर मुआवजा दिया जाए , चाहर ने लेखपाल से कहां की अगर किसी भी किसान की क्षति 33 प्रतिशत से कम दिखाई तो बर्दास्त नहीं किया जाएगा
दौरा में सांसद राजकुमार चाहर के साथ किसान नेता मोहन सिंह चाहर के अलावा इस डी एम किरावली नीलम तिवारी, इंस्पेक्टर आनंदवीर सिंह, लेखपाल, केशव देव शर्मा, सोनू चौधरी, लाखन सिंह पूर्व प्रधान, घसूं सरपंच, ललित चौधरी, गुड्डू चाहर, बंटी प्रधान,सहित क्षेत्रीय किसान उपस्थित थे