जतारा महाविद्यालय में पुलिस और खेल एवं युवक कल्याण विभाग के माध्यम से छात्रों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया
जतारा थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक ने छात्राओं से कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद आत्मरक्षा के लिए करते हैं प्रशिक्षण न केवल शारीरिक रूप से सक्षम बनता है बल्कि मानसिक आपात स्थितियों में तुरंत निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित करता है शनिवार को कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण में जतारा थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम भविष्य में आपकी सुरक्षा एवं व्यक्तित्व विकास में सहायक होगा।
प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्राओं में आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना
तथा उन्हें आत्मसुरक्षा हेतु आवश्यक कौशल प्रदान करना
प्रशिक्षण के दौरान जतारा थाना प्रभारी निरीक्षक रविभूषण पाठक एवं थाना टीम की उपस्थिति रही।
जूडो- प्रशिक्षक (ब्लैक बेल्ट) अंजली विश्वकर्मा द्वारा आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का सजीव प्रदर्शन किया गया।
137 छात्राओ ने प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता की और आत्मरक्षा की बुनियादी से लेकर उन्नत तकनीकों तक का अभ्यास किया।
विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा और छात्राओं को प्रोत्साहित किया।
छात्राओं में दिखा उत्साह और आत्मविश्वास
प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं में अनुशासन, एकाग्रता एवं आत्मविश्वास का अद्भुत संयोग देखने को मिला।
आत्मरक्षा प्रशिक्षण न केवल बच्चों को शारीरिक रूप से सक्षम बनाता है, बल्कि मानसिक दृढ़ता और आपात स्थितियों में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित करता है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम भविष्य में उनकी सुरक्षा एवं व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
स्वयं सिद्धा” अभियान के अंतर्गत महिला सेल द्वारा ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे समाज विशेषकर छात्राओं के बीच सुरक्षा की भावना और सशक्तिकरण का संचार हो सके।