नन्दगोपाल पाण्डेय ब्यूरोचीफ सोनभद्र
सोनभद्र। नगर के विन्ध्य कन्या पीजी कालेज में शनिवार को हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय एकता में भाषावाद का प्रभाव विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें राजकीय बालिका इण्टर कालेज रावटर््सगंज, चुर्क, राजा शारदा महेश इंटर कालेज राबर्ट्सगंज, गुरूनानक बालिका इण्टर कालेज राबर्ट्सगंज, स्वामी हरसेवानन्द महाविद्यालय चुर्क के करीब तीन सौ बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय परिवार अपने वार्षिकोत्सव पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगा। महाविद्यालय की प्राचार्या डा अंजली विक्रम सिंह ने कहा कि प्रतियोगी कार्यक्रम से छात्रा-छात्राओं का उत्साह वर्धन होता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के मुख्य ट्रस्टी डा अजय कुमार सिंह, डा कैलाश नाथ, डा मालती शुक्ला, डा अरूणेन्द्र संदल, डा अनुग्रह सिंह, पंकज सिंह, अनीश, मनीष आदि मौजूद रहे।