नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
हजारीबाग नगर कांग्रेस अध्यक्ष व वार्ड अध्यक्ष के चयन को लेकर की गई रायशुमारी
हजारीबाग : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में संगठन सृजन 2025 के अंतर्गत हजारीबाग नगर कांग्रेस के अध्यक्ष चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया । आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सह चयन समिति के चेयरमैन शैलेन्द्र कुमार यादव ने की । इस अवसर पर चयन समिति के सदस्य पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल मुख्य रूप से उपस्थित हुए । उन्होंने कहा कि नगर कांग्रेस के 36 वार्डो में संगठन को युद्ध स्तर पर मजबूति प्रदान करना कांग्रेस पार्टी की पहली प्राथमिकता है यदि आप नगर में मजबूत होंगे तो इसका अच्छा संदेश ग्रामीण क्षेत्रों में अपने आप पहूंच जाता है । नगर कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ओमप्रकाश झा, परवेज अहमद, जावेद इकबाल तथा मनोज नारायण भगत के नामों पर आम सहमती न बनने पर जिला मीडिया अध्यक्ष निसार खान ने बताया कि चयन समिति द्वारा ने अपना निर्णय लेते हुए चारों प्रत्याशियों का नाम झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी को भेज दी गई है । इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा प्रदेश सचिव अवधेश कुमार सिंह, बिनोद सिंह, शशि मोहन सिंह पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार यादव, आबिद अंसारी, देवराज कुशवाहा वरिष्ठ कांग्रेसी भगवान सिंह, सेवा दल अध्यक्ष गुड्डू सिंह,अशोक देव, रजी अहमद, अल्पसंख्यक के जिला अध्यक्ष साजिद अली खान,ओ बी सी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत नागवाला, एस सी विभाग के जिला अध्यक्ष मुकेश पासवान,अजीम खान, सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष कृष्णा किशोर प्रसाद,विरेन्द्र सिंह, संजय तिवारी, डाॅ.प्रकाश कुमार, अजय गुप्ता, अनिल कुमार उपाध्याय, अकील अहमद, राजू चौरसिया, गोविंद राम, धीरज कुमार सिंह, साजिद हुसैन, सलीम रजा, दिलीप कुमार रवि, सदरूल होदा, तारिक रजा, अजय कुमार सिंह, अर्जुन सिंह, बाबर अंसारी, मनिषा टोप्पो, तसलीम अंसारी, कजरू साव, अनिल कुमार भुईंया, अफरोज आलम, बाबू खान, मुस्ताक अंसारी, खालिद मोहम्मद, गालिब अहमद, इजहार हुसैन अधिवक्ता, माशूक अंसारी, मोहम्मद मुजिब, कमरूउद्दीन, राजेश राम, उमाशंकर प्रसाद, अरूण कुमार सिंह, बहादुर सागर, शब्बीर अहमद, अंजूम रकीब, राम कुमार पटेल, बबलू सिंह, उमेश कुमार, चन्द्र शेखर आजाद, अमर सिंह यादव, रिंकू खान गुड्डन बाबा के अतिरिक्त सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे ।