25,000/- रुपये का इनामिया शातिर लुटेरा गिरफ्तार, लुटेरे के कब्जे से लूट के 03 लाख 20 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवरात बरामद।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा 25,000/- हजार रुपये के इनामिया शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया गया तथा लुटेरे के कब्जे से लूट के 3,20,000 रूपये नगद , एक पाजेव सफेद धातु, एक कमर पेटी सफेद धातु, दो टुकड़े पायल के सफेद धातु, एक मंगल सूत्र पीली धातु बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
मुकदमा वादी राकेश शुक्ला पुत्र स्व0 छुन्नू लाल शुक्ला निवासी ब्रम्हनगर बम-2 चौराहा थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव द्वारा थाना गंगाघाट पुलिस को तहरीर दी कि तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा प्रार्थी के घर मे घुसकर महिलाओं को बंधक बनाकर लूट की घटना की गई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गंगाघाट पर मु0अ0सं0 549/2025 धारा 309(6) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त में दिनांक 10.09.2025 को अभियुक्तगण 01.नन्हकऊ यादव उर्फ विरेन्द्र यादव पुत्र श्रीराम निवासी 16/697 जेल रोड वार्ड 14 मेंथा पुरे कप्तान का पुरवा रायबरेली 02.दीपक पुत्र सहदेव निवासी रसूलपुर थाना बछरावां रायबरेली तथा दिनांक 12.09.2025 को अभियुक्तगण 03.संतबहादुर उर्फ पंडा पुत्र विजय बहादुर उम्र करीब 45 वर्ष निवाली थाना डलमऊ जनपद रायबरेली 04.बीरेंद्र उर्फ नन्कू यादव पुत्र श्रीराम यादव उम्र करीब 40 वर्ष निवासी 16/397 जेल रोड मैंथा जनपद रायबरेली को पूर्व में ही पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया जा चुका है तथा अभियुक्तगणों के कब्जे से लूटे के 08 लाख 5 हजार रूपये, एक लाइंसेंसी रिवाल्वर, 03 अदद अवैध तमंचा मय 05 जिंदा व 04 खोखा कारतूस व 02 मोटरसाइकिल बरामद किया गया। मुकदमा उपुरोक्त में फरार चल रहे अभियुक्त दीपक पुत्र शहदेव निवासी रसुलपुर थाना बछरावां जनपद रायबरेली उम्र करीब 30 वर्ष की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा 25,000/- रूपये के पुरस्कार की घोषणा की गयी थी। आज दिनांक 16.09.2025 को थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा त्रिभुवनखेड़ा तिराहे के पास से मुकदमा उपरोक्त में वांछित व 25,000/- रूपये के इनामिया अभियुक्त दीपक पुत्र शहदेव निवासी रसुलपुर थाना बछरावां जनपद रायबरेली उम्र करीब 30 वर्ष को कब्जे से लूट के 3,20,000 रूपये नगद, एक पाजेव सफेद धातु, एक कमर पेटी सफेद धातु, दो टुकड़े पायल के सफेद धातु, एक मंगल सूत्र पीली धातु बरामद कर गिरफ्तार किया गया।