ब्यूरो चीफ मनोज भट्ट
जिला बस्तर छत्तीसगढ़
नशीली दवाओं पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
नशे के रूप में उपयोग होने वाले प्रतिबंधित अवैध नशीली टेबलेट बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार करने वाले आरोपी को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार*
बोधघाट थाना क्षेत्र का हैं मामला
एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश
आरोपी के कब्जे से Alprazolam Tablet IP 0.5mg का 13 स्ट्रीप किमती 470 रु को किया गया जप्त
आरोपी :- शिबू अब्राहम पिता स्व एलिया अब्राहम उम्र 33 वर्ष निवासी दंतेश्वरी वार्ड जगदलपुर
*पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में प्रतिबंधित अवैध नशीली टेबलेट बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।