ब्यूरो चीफ मनोज भट्ट
जिला-बस्तर, छत्तीसगढ़
16.09.2025
06 जुआडियो पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
जगदलपुर के बोधघाट थाना क्षेत्र का हैं मामला
06 आरोपी के खिलाफ की गयी कार्यवाही
आरोपियो के कब्जे से नगदी रकम 11,320/- रु, दो गड्डी ताश बंडल 05 नग मोबाइल को किया गया जप्त
नाम आरोपी :- 1. कुलदीप सिंग उर्फ़ जसवीदर पिता स्व रणवीर सिंग उम्र 28 वर्ष
2. तुषार बाज पिता स्व राजपाल उम्र 20 वर्ष निवासी पंडित दीनदयाल वार्ड जगदलपुर
3. चंदा उर्फ़ माटी सिंग पिता छत्तर सिंग उम्र 33 वर्ष निवासी गाँधी नगर वार्ड जगदलपुर
4. अनिल सागर पिता दिनेश सागर उम्र 29 वर्ष निवासी दलपत सागर वार्ड
5. बादल सिंग पिता धारा सिंग उम्र 35 वर्ष निवासी दंतेश्वरी वार्ड
6. गोलू सिंग पिता स्व कन्हैया सिंग उम्र 27 वर्ष निवासी दंतेश्वरी वार्ड जगदलपुर
पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जुआ खेलने वाले 06 जुआडियो के ऊपर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता
ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में दिनांक 14.09.25 को जरिये मुखबिर सूचना मिला कि करकपाल जंगल एवं सरगिपल जंगल में कुछ जुआडियो के द्वारा ताश के 52 पत्ते से रूपये पैसे का दांव लगाकर हार जीत का जुआ खेल रहे है की सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार डी धोत्रे के मार्गदर्शन में तत्काल दो अलग अलग टीम तैयार कर मुखबिर के बताये स्थान में दबिश देकर उपरोक्त 06 आरोपियों के कब्जे एवं फण्ड से कुल नगदी रकम 11,320/- रु, तास के 52 पत्ते दो गड्डी, 05 नग टच स्क्रीन मोबाइल को जप्त कर सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही किया गया।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरीक्षक – लीलाधर राठौर
उ. नि. – ललित सिंह नाग, लोकेश्वर नाग
स उ नि – सतीश श्रीवास्तव
प्र.आर. – पवन श्रीवास्तव
आरक्षक – होरी लाल आर्मो, कामदेव दर्रो,युवराज, थानेन्द्र सिन्हा, विजय तिर्की, अजित सरकार