दुद्धी सोनभद्र। हाथीनाला थाना क्षेत्र के गड़दरवा गांव में गुरुवार की सुबह मवेशी को चारा देते समय एक युवक सर्पदंश का शिकार हो गया।
जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 9 बजे गांव निवासी 23 वर्षीय अतेंद्र पुत्र प्रेम कुमार मवेशियों को चारा देने के लिए गया था। उसी दौरान चारे में छिपे विषैले सर्प ने उसके हाथ में डस लिया।
अचानक हुए इस हादसे से युवक घबरा गया और तुरंत परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने बिना देर किए निजी साधन से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। युवक के पिता ने बताया कि बेटे की स्थिति पहले से बेहतर है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह