सावधान! कहीं आपका बच्चा भी तो नहीं फंस रहा ऑनलाइन सट्टे के जाल में?
आजकल ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर छोटे-छोटे बच्चों को सट्टे के दलदल में धकेला जा रहा है।
10 से 15 साल तक की उम्र के मासूम बच्चे मोबाइल पर गेम खेलते-खेलते जुए की लत का शिकार हो रहे हैं।
100-200 रुपये की गेमिंग आईडी देकर बच्चों को फंसाया जाता है। फिर वही आईडी 5000 रुपये में बेची जाती है।
जब बच्चे पैसे नहीं जुटा पाते, तो चोरी तक करने लगते हैं।
अभिभावकों से निवेदन है:
बच्चों के मोबाइल और इंटरनेट गतिविधियों पर नजर रखें।
उनके दोस्तों, बातचीत और व्यवहार में आए बदलाव को गंभीरता से लें।
घर में खुले पैसे न रखें और पैसों से जुड़ी बातें बच्चों के सामने न करें।
बच्चों को सही और गलत की पहचान कराना शुरू से सिखाएं।
हर समय सतर्क रहें, बच्चों का वर्तमान बचाएं — भविष्य अपने आप सुरक्षित हो जाएगा।
समाज का हर व्यक्ति जिम्मेदार है। आज एक बच्चा बचा लिया, तो कल एक पीढ़ी संवर सकती है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़