नकुड़ विधानसभा से विधायक मुकेश चौधरी को राष्ट्रीय स्तर पर अटल भूषण अवॉर्ड से किया सम्मानित
सहारनपुर/चिलकाना नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी को नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य समारोह में अटल भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली प्रधानमंत्री संग्राहलय आडिटोरियम मे आयोजित अटल भूषण अवार्ड सम्मान समारोह मे नकुड़ विधानसभा विधायक मुकेश को सम्मानित किया गया।
विधायक मुकेश चौधरी को यह उत्कृष्ट सम्मान उन्हें नकुड़ विधानसभा में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया। उत्तर प्रदेश से इस पुरस्कार के लिए चुने जाने वाले वे एकमात्र विधायक बने।
नकुड़ विधानसभा में मुकेश चौधरी द्वारा विशेष रूप से बालिका शिक्षा, जल प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में किए गए प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया*।सम्मान समारोह में राज्यसभा सांसद सत्यनारायण जटिया मुख्य अतिथि रहे, जबकि वरिष्ठ अतिथि के रूप में बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू और अटल फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अपर्णा सिंह मौजूद रहीं।
विधायक मुकेश चौधरी के सतत प्रयासों से ना केवल जनपद सहारनपुर का मान बढ़ा अपितु समस्त उत्तरप्रदेश के लिए ये गौरवशाली विषय बना। जैसे ही नकुड़ विधानसभा मे जनता को अवॉर्ड मिलने का पता चला उनके शुभचिंतक क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
ये अवार्ड दर्शाता है कि नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी सदैव सघर्षशील रहे है और उन्होंने प्रत्येक स्तर पर नकुड़ विधानसभा के विकास मे अग्रणी भूमिका निभाई है इस अवार्ड को नकुड़ विधानसभा की ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़