सहारनपुर
पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा संस्था और खालसा ऐड के पदाधिकारियों को पंजाब आपदा के लिए तीन दिवसीय कैंप में एकत्र हुई सहयोग राशि सौंपी। इस दौरान उन्होंने एक लाख रुपये की राशि गुरु सिंह सभा संस्था को और एक लाख रुपये की राशि खालसा ऐड के पदाधिकारियों को दी
अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने बताया कि पंजाब आपदा में सहयोग करने के लिए उन्होंने तीन दिवसीय कैंप का आयोजन किया था, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने सहयोग किया। उनका उद्देश्य सहारनपुर नगर के सिख समाज की सबसे बड़ी संस्था और गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के माध्यम से पंजाब आपदा में सेवा करना था। उन्होंने कहा कि सिख समाज हमेशा से सभी वर्गों की सेवा करता आया है और पंजाब आपदा में गुरु सिंह सभा लगातार सेवा कर रहा है।
गुरु सिंह सभा के जनरल सेक्रेटरी सरदार अमनप्रीत सिंह और खालसा ऐड के नगर प्रभारी सरदार गुरप्रीत सिंह गोलू ने अभिषेक टिंकू अरोड़ा और सभी सहयोगियों का आभार प्रकट किया। सरदार सतविंदर सिंह माकन और सरदार गुरप्रीत सिंह बग्गा ने कहा कि पंजाब में आई आपदा से भारी नुकसान हुआ है, लेकिन पंजाब की जनता के लिए लगातार सहयोग और सेवा जारी है। उन्होंने कहा कि वाहेगुरु जल्द ही पंजाब को पहले से भी ज्यादा खुशहाल करेंगे। जत्थेदार प्रीतम सिंह ने सभी को आशीर्वाद दिया।
अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने बताया कि अभी उनके पास बड़ी संख्या में नया कपड़ा और कुछ सहयोग राशि और है, जिसे जल्द ही वह पंजाब में देंगे। इस तरह, सहारनपुर जिले से पंजाब आपदा के लिए लगातार सहयोग जारी है। वरिष्ठ समाजसेवी नसीर खान और राव मोहम्मद ने कहा कि पंजाब और सिख समाज हमेशा से सभी वर्गों की सेवा करता आया है और हमारे मुस्लिम समाज के लोगों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे, जिनमें सरदार बलबीर सिंह भाटिया, सरदार तेजिंदर सिंह डंग रिंकू, सरदार अभिजीत सिंह, सरदार अमनप्रीत सिंह, सरदार अमरजीत सिंह गिन्नी, सरदार मनजीत सिंह, सरदार अमनदीप सिंह, सरदार दीपक सिंह मनचंदा, सरदार अमरजीत सिंह, सरदार साहिब सिंह, सरदार गुरप्रीत सिंह, सरदार शेरू सिंह, सरदार गुरमीत सिंह, सरदार गुरकीरत सिंह, सरदार रोमी सिंह, रजत शर्मा, काजी शाद, शादाब खान, मासूम जैदी, शुभम शर्मा, अनुभव शर्मा, गोविंद वर्मा, शुभम वर्मा, रवि यादव और शुभम थापा आदि शामिल थे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़