कृपया जनपद सहारनपुर के समस्त प्रधान/पूर्व प्रधान के लिये आवश्यक सूचना
जनपद सहारनपुर के समस्त वर्तमान एंव पूर्व प्रधानों को सूचित किया जाता है कि गाँव में चोरी की घटनाएं होने की संभावनाओं के दृष्टिगत अपने अपने गाँव की सुरक्षा समिति को एक्टिव कर पुलिस को सहयोग करें
किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना होने की स्थिति में तत्काल स्थानीय पुलिस या 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचित करें।सहारनपुर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहँचकर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी
सहारनपुर पुलिस समस्त जनपदवासियों से अपील करती है कि हमेशा सतर्क रहें, किसी भी आपराधिक घटना होने पर तत्काल पुलिस सहायता हेतु स्थानीय थाना पुलिस या 112 को सूचित करें
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़